Seraikela Kharsawan News : प्रतिबंधित डोडा लदा छोटा हाथी वैन जब्त, तस्कर फरार

चांडिल अनुमंडल अंतर्गत तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को प्रतिबंधित डोडा लदा छोटा हाथी वैन को कूदा-चौड़ा मार्ग से जब्त किया गया.

चांडिल.

चांडिल अनुमंडल अंतर्गत तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को प्रतिबंधित डोडा लदा छोटा हाथी वैन को कूदा-चौड़ा मार्ग से जब्त किया गया. पुलिस के अनुसार, डोडा माफिया, वाहन चालक व रैकी कर रहे बाइक सवार मौके से भागने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार, ईचागढ़ की ओर से एक लाल रंग का छोटा हाथी वैन करीब आठ से 10 बोरी में डोडा लेकर पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था. इसी क्रम में तिरुलडीह पुलिस ने पीछा कर कूदा-चौड़ा सड़क के सुनसान इलाके में वाहन को पकड़ लिया. पुलिस डोडा सहित वैन व एक बाइक को जब्त कर लिया.

थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि छोटा हाथी पर तिरपाल ढककर चौड़ा मार्ग से बंगाल की ओर ले जाया जा रहा था. जबकि एक व्यक्ति आगे बाइक से रैकी कर रहा था. संदेह होने पर पुलिस ने पीछा किया, लेकिन पुलिस को देखते ही वाहन चालक और रैकी करने वाला व्यक्ति बाइक छोड़कर फरार हो गये. थाना प्रभारी ने कहा कि डोडा, वाहन और बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही वाहन का विवरण निकालकर डोडा तस्करी में शामिल लोगों की पहचान की जायेगी. उन्होंने बताया कि अवैध शराब और नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >