Seraikela Kharsawan News : जिले की शोभा को पेंटाथलॉन लेजर गन में मिला रजत पदक

बिहार के बेगूसराय में आयोजित मॉडर्न पेंटाथलॉन लेजर गन नेशनल चैंपियनशिप में जिला की शोभा महतो ने रजत पदक हासिल किया है.

सरायकेला.

बिहार के बेगूसराय में आयोजित मॉडर्न पेंटाथलॉन लेजर गन नेशनल चैंपियनशिप में जिला की शोभा महतो ने रजत पदक हासिल किया है. सोमवार को झारखंड लौटने पर शोभा का जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने टाटा रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया. एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने बताया कि विगत पांच से सात सितंबर तक बेगूसराय में 9वां मॉडर्न पेंटाथलॉन नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था. प्रतियोगिता में जिले की शोभा महतो ने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया था. शोभा महतो ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर राज्य व जिले का मान बढ़ाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >