16 हजार लीटर पानी का संकट होगा दूर: सरायकेला के राजनगर में खराब पड़ी जलापूर्ति योजना जल्द होगी बहाल

Seraikela Water Supply: सरायकेला के राजनगर में जल संकट पर बड़ी जीत है. हेंसल लैंपस के पास महीनों से बंद पड़ी 'जल जीवन मिशन' सोलर जलापूर्ति योजना एक हफ्ते के भीतर शुरू हो जाएगी. आरटीआई कार्यकर्ता कीर्तिवास मंडल की भारत सरकार से शिकायत के बाद विभाग हरकत में आया है. अब 16,000 लीटर की क्षमता वाले इस प्लांट से ग्रामीणों की प्यास बुझेगी. देखिए कैसे एक शिकायत ने बदली गांव की सूरत.

Seraikela Water Supply, सरायकेला (शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट): सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत हेंसल लैंपस के समीप स्थित ‘जल जीवन मिशन’ सोलर आधारित लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना जल्द ही धरातल पर उतरने वाली है. तकनीकी खराबी के कारण लंबे समय से बंद पड़ी इस योजना को एक सप्ताह के भीतर फिर से शुरू किए जाने की प्रबल संभावना है. इस योजना के बहाल होने से क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को पेयजल की भयावह स्थिति से मुक्ति मिलेगी.

आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत पर केंद्र का संज्ञान

यह सफलता आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय महासचिव कीर्तिवास मंडल के प्रयासों का परिणाम है. ग्रामीणों की बार-बार की गई शिकायतों के बावजूद जब स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तब श्री मंडल ने सीधे भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय से मामले की लिखित शिकायत की थी. मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद विभाग हरकत में आया और राजनगर के कनीय अभियंता व सरायकेला के सहायक अभियंता ने जांच प्रतिवेदन दिल्ली भेजा.

Also Read: बीमारी पर प्रहार: पश्चिमी सिंहभूम के गुंडीजोड़ा गांव में मलेरिया जांच अभियान, बचाव के सिखाए गुर

खराब मोटर पंप को मरम्मत के लिए भेजा गया

उल्लेखनीय है कि इस जलापूर्ति योजना की क्षमता 16,000 लीटर पानी स्टोर करने की है और यहां दो मोटर पंप लगाए गए हैं. वर्तमान में केवल एक मोटर पंप आंशिक रूप से काम कर रहा था, जबकि दूसरा पूरी तरह खराब था. विभाग ने अब खराब पड़े मोटर पंप को मरम्मत के लिए भेज दिया है. विभाग की इस तत्परता से ग्रामीणों में अब उम्मीद जगी है कि उन्हें जल्द ही नियमित रूप से पर्याप्त पानी मिल सकेगा.

जनहित में की गई त्वरित कार्रवाई

कीर्तिवास मंडल ने मंत्रालय से अनुरोध किया था कि जनहित को देखते हुए इस योजना की जल्द मरम्मत कराई जाए. विभागीय अधिकारियों ने अब आश्वस्त किया है कि जैसे ही मोटर पंप दुरुस्त होकर आएगा, जलापूर्ति सुचारु कर दी जाएगी. इस पूरी प्रक्रिया ने यह साबित किया है कि जागरूक नागरिक और जिम्मेदार प्रशासन मिलकर बड़ी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं.

Also Read: झारखंड में सड़कों का महाजाल: पलामू से GT रोड तक बनेंगे दो नए फोरलेन, गडकरी ने दी सहमति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >