तीन सूत्री मांग को लेकर सरायकेला नगर पंचायत के सफाई कर्मी हड़ताल पर

Seraikela Kharsawan: सरायकेला नगर पंचायत के सफाई कर्मी शनिवार से हड़ताल पर हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan: झारखंड के सरायकेला नगर पंचायत के सफाई कर्मी शनिवार से अपने तीन सूत्री मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं. नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे कर्मियों ने अपनी मांगों को रखा. 

वेतन भुगतान में अनियमितता से नाराज कर्मी 

हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी प्रदीप कारुवां ने अपनी मांगो के बारे में बताते हुए कहा कि नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के लिए नया वेतन निर्धारित किया गया है, लेकिन नगर पंचायत की ओर से हमे नया वेतन नहीं दिया जा रहा है, जो वेतन दिया जाता है उसका भी समय पर भुगतान नहीं किया जाता. साथ ही सभी सफाई कर्मियों का नप द्वारा पीएफ तो काटा जाता है लेकिन उनके अकाउंट में जमा नहीं किया जाता. सफाई कर्मियों ने समय पर वेतन भुगतान करने, नया वेतन को अविलंब लागू करने और पीएफ की राशि को सभी के खाते में जमा कराने की मांग की लेकर हड़ताल पर चले गए है. 

कार्यपालक पदाधिकारी ने क्या कहा? 

सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा ने बताया कि वर्तमान में सरायकेला नगर पंचायत की स्थिति सामान्य नहीं है. यहां फंड की बहुत कमी है,जिसके कारण कुछ ही सफाई कर्मियों का पीएफ भुगतान किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि फंड की समस्या का समाधान होते ही सफाई कर्मियों को उनका वेतन भुगतान और पीएफ की राशि समय पर भुगतान सुनिश्चित कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई ‘योग्य’ कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश!

यह भी पढ़ें: झारखंड शिक्षक नियुक्ति में बड़ी कार्रवाई की तैयारी: दोषी अफसरों पर गिरेगी गाज, अयोग्य शिक्षकों की जाएगी नौकरी!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >