सरायकेला खरसावां : फंदे से झूलता मिला पीडीएस डीलर का शव

सरायकेला खरसावां के कांड्रा पुलिस थाने अंतर्गत 85 वर्षीय पुरूष का शव फंदे से लटकता मिला है.

कांड्रा पुलिस ने बुधवार को कांड्रा में एक व्यक्ति का शव मिला. जानकारी के अनुसार कांड्रा निवासी पीडीएस डीलर शिशुपाल वार्ष्णेय (85) का शव फंदे से झूलता बरामद किया. बताया जा रहा है कि मृतक वीडिओ कॉलोनी में किराये के मकान पर अकेले रहते थे. वह रोज मॉर्निंग वॉक पर निकलते थे, लेकिन बुधवार को वे काफी देर तक टहलने नहीं निकले. काफी देर तक उनके नहीं निकलने पर लोगों ने इसका कारण जानने उनके पास पहुंचे तो दरवाजा बंद पाया.

कैसे पता चला लोगों को

लोगों के काफी आवाज लगाने के बाद भी जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो लोगों ने किसी तरह से दरवाजा खोला. दरवाजा खोलते ही लोग सन्न रह गए. लोगों ने शिशुपाल वार्ष्णेय के शव को फंदे से झूलता पाया. इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर इसकी जांच में जुट गयी है. हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >