सरायकेला में जेल अदालत सह चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन

Seraikela News: मंडल कारा सरायकेला में जेल अदालत सह चिकित्सा जांच शिविर सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

Seraikela News: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और रामाशंकर सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां के मार्गदर्शन एवं तौसिफ मेराज, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां के पर्यवेक्षण में मंडल कारा सरायकेला में जेल अदालत सह चिकित्सा जांच शिविर सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. 

ये लोग रहे मौजूद 

कार्यक्रम में अनामिका किस्कू, सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग)-सह-न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, सरायकेला-खरसावां, सत्येन्द्र कुमार, अधीक्षक, मंडलीय कारा सरायकेला, दिलीप शॉ, मुख्य विधिक सहायता रक्षा परामर्शी, सरायकेला, सुनीत कर्मकार, उप मुख्य विधिक सहायता रक्षा परामर्शी, सरायकेला, अम्बिका चरण पाणी, सहायक विधिक सहायता रक्षा परामर्शी, सरायकेला, विजय कुमार महतो, सहायक विधिक सहायता रक्षा परामर्शी, सरायकेला एवं सोनू कुमार, जेलर, मंडलीय कारा सरायकेला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. 

मुलाकाती क्षेत्र में हेल्प डेस्क की शुरुआत 

कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण यह रहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मंडलीय कारा के मुलाकाती क्षेत्र में स्थापित हेल्प डेस्क का संचालन शुरू कर दिया गया, इस हेल्प डेस्क पर आगंतुकों की सहायता के लिए पारा विधिक स्वयंसेवक मोहन कुमार हांसदा और तारामणि बांदिया को प्रतिनियुक्त किया गया है. 

बंदियों को दी गई निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी 

इस मौके पर तौसिफ मेराज ने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता और विधिक सहायता रक्षा परामर्शी प्रणाली, 2022 के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने हाल ही में शुरू की गई स्पृह योजना के बारे में भी जानकारी दी. साथ ही मुलाकाती क्षेत्र में स्थापित हेल्प डेस्क के लाभ और उपयोगिता के बारे में भी उपस्थित बंदियों और हितधारकों को बताया. 

महिला वार्ड का निरीक्षण 

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों द्वारा महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया गया और महिला बंदियों से उनके मामलों एवं विधिक समस्याओं के संबंध में संवाद स्थापित किया गया.

यह भी पढ़ें: Ranchi: कारोबारी पर फायरिंग कराने वाला गिरफ्तार, अनिल टाइगर हत्याकांड से भी जुड़ा नाम

यह भी पढ़ें: Ranchi: नियुक्ति के बाद भी स्टेट बार काउंसिल को देना होगा एडवोकेट का एनरोलमेंट सर्टिफिकेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >