श्रमदान से दिया स्वच्छ सरायकेला का संदेश, साल में 100 दिन सफाई का लिया संकल्प

सरायकेला में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत नागरिकों ने सामूहिक श्रमदान किया. उन्होंने साल में 100 दिन स्वच्छता के लिए श्रमदान करने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया. यह अभियान जनभागीदारी से स्वच्छ सरायकेला बनाने का संदेश देता है.

सरायकेला: स्वच्छता सिर्फ सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की भी जिम्मेदारी है. इसी संदेश के साथ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के चौथे दिन सोमवार को नगर पंचायत सरायकेला की ओर से सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया. उत्कलमणि आदर्श पाठागार परिसर और आसपास के क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के पदाधिकारी-कर्मचारियों, स्वच्छताग्राहियों और एमएसडब्ल्यू की टीम ने श्रमदान कर कचरा और गंदगी साफ की.

साल में 100 दिन श्रमदान का लिया संकल्प

अभियान के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलायी. लोगों ने साल में कम से कम 100 दिन और हर सप्ताह दो घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करने का संकल्प लिया. साथ ही घर, मोहल्ले और सार्वजनिक जगहों को साफ रखने और कम से कम एक अन्य व्यक्ति को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की शपथ ली.

अध्यक्ष ने कहा, जनभागीदारी के बिना अधूरा है अभियान

मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि स्वच्छ सरायकेला बनाना सिर्फ नगर पंचायत का लक्ष्य नहीं, बल्कि पूरे शहर की सामूहिक जिम्मेदारी है. नगर पंचायत सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए लगातार काम कर रही है, लेकिन लोगों की भागीदारी के बिना यह अभियान पूरा नहीं हो सकता. अगर हर नागरिक सप्ताह में दो घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करे और दूसरों को भी प्रेरित करे, तो शहर की तस्वीर बदली जा सकती है.

उन्होंने लोगों से सड़क, नाली और सार्वजनिक जगहों पर कचरा नहीं फेंकने तथा गीले और सूखे कचरे के सही प्रबंधन में नगर पंचायत का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा केवल कुछ दिनों का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वच्छता को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने का अभियान है.

अभियान में वार्ड पार्षद उत्तम महंती, अंजली राय, वरुण साहू, विक्रम मोदक, सविता पटनायक, नगर प्रबंधक सुमित सुमन, देवाशीष प्रधान समेत एमएसडब्ल्यू के प्रतिनिधि, नगर पंचायत के सुपरवाइजर और स्वच्छताग्राही शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >