सिस्टम पर सवाल खड़ी कर रही है यह तस्वीर...गड्ढे में फंस गयी ऑटो तो नन्हे हाथों ने निकाला बाहर

ईचागढ़ में जर्जर सड़क के कारण स्कूली ऑटो गड्ढे में फंस गई, बच्चों को धक्का लगाना पड़ा। ग्रामीणों ने भारी वाहनों पर रोक और सड़क मरम्मत की मांग की है।

चौका : जिन नन्हे हाथों में सुबह स्कूल की किताबें और पेंसिल होनी चाहिए, उन्हीं हाथों को गुरुवार सुबह एक ऑटो को धक्का लगाना पड़ा. वजह थी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे. स्कूल जाने के दौरान बच्चों से भरा ऑटो गड्ढे में फंस गया. चालक ने काफी कोशिश की, लेकिन ऑटो बाहर नहीं निकल सकी. आखिरकार ऑटो में बैठे बच्चों को नीचे उतरना पड़ा. सभी ने मिलकर वाहन को धक्का देकर गड्ढे से बाहर निकाला. यह तस्वीर ईचागढ़ प्रखंड के पुरानडीह मोड़ से खोखरो गांव तक की करीब तीन किलोमीटर बदहाल सड़क की हकीकत बयां कर रही है.

बच्चों भुगत रहे बदहाल सड़क का खामियाजा

बच्चों को इस तरह सड़क पर ऑटो को धक्का लगाते देख आसपास के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों का कहना था कि जिस उम्र में बच्चों को स्कूल पहुंचकर पढ़ाई करनी चाहिए, उस उम्र में उन्हें बदहाल सड़क का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने कहा - सड़क की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है. कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

ऑटो को निकालकता बच्चा.

गड्ढों में तब्दील हो गयी करीब तीन किलोमीटर सड़क

पुरानडीह मोड़ से खोखरो गांव तक सड़क की स्थिति बेहद खराब है. जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खतरनाक हो जाती है. वाहन चालकों को हर कदम पर संभलकर चलना पड़ता है. गुरुवार सुबह स्कूली बच्चों को ले जा रही ऑटो इसी बदहाल सड़क के एक गड्ढे में फंस गया. ऑटो के पहिये के फंसने के बाद बच्चों को मजबूरन वाहन से उतरना पड़ा. इसके बाद बच्चों ने मिलकर ऑटो को धक्का लगाया और किसी तरह उसे गड्ढे से बाहर निकाला.

बालू लदे भारी वाहनों से सड़क पर बढ़ रहा दबाव

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर दिन-रात बालू लदे हाइवा और भारी वाहनों का परिचालन होता है. भारी वाहनों के लगातार दबाव के कारण सड़क कई स्थानों पर टूट गयी है और गड्ढे लगातार बड़े होते जा रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से बालू लदे भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने और सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >