एक्शन मोड में दिखे एसपी, रात्रि में विभिन्न थाना क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण

सरायकेला-खरसावां एसपी मनोज स्वर्गियारी ने देर रात विभिन्न थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्ती का जायजा लिया।

खरसावां . सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने मंगलवार व बुधवार देर रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने रात्रि गश्ती व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ प्रभावी गश्ती करने, अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि रात्रि के समय गश्त को और प्रभावी बनाया जाए ताकि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना पुलिस की प्राथमिकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sachindra das

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >