सरायकेला में PM-USHA उद्घाटन समारोह पर विवाद, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को नहीं बुलाने पर उठा सवाल

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में PM-USHA योजना के तहत सिंहभूम कॉलेज भवन उद्घाटन समारोह में सांसद संजय सेठ को आमंत्रित नहीं किए जाने पर भाजपा ने प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप लगाया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Saraikela News: भारतीय जनता पार्टी सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष श्री हरे कृष्णा प्रधान ने प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) द्वारा चांडिल सिंहभूम कॉलेज के दो मंजिला भवन के उद्घाटन समारोह में रांची लोकसभा के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी को आमंत्रण नहीं देने पर प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के अधिकारियों, कोल्हन यूनिवर्सिटी प्रशासन और सिंहभूम कॉलेज प्रशासन पर माननीय केंद्रीय रक्षा राज मंत्री के अपमान और प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाया है. 

पोस्टर में प्रधानमंत्री और सांसद का नाम नहीं होने पर आपत्ति

भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने कहा कि मंच पर बनाए गए पोस्टर में भारत सरकार के केंद्र प्रायोजित योजना होने के बाद भी प्रधानमंत्री की तस्वीर एवं माननीय रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के नाम का कहीं जिक्र नहीं है  और ना ही उन्हें आमंत्रित किया गया है. 

प्रोटोकॉल उल्लंघन का लगाया आरोप

इसके बाद उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के शिलान्यास और उद्घाटन के प्रोटोकॉल के अनुसार केंद्रीय प्रायोजित योजना में केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद को अनिवार्य रूप से आमंत्रित करना है और मंच के पोस्टर पर माननीय प्रधानमंत्री जी की फोटो और स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री का नाम मुख्य अतिथि के रूप में अनिवार्य रूप से रहना चाहिए था. 

योजना के नाम और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल

भाजपा नेता ने यह भी सवाल उठाया कि जब 2023 से राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) किया गया है तो फिर पुराने नाम का जिक्र मंच के पोस्ट पर क्यों किया गया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहां की सिंहभूम कॉलेज प्रशासन, कोल्हन यूनिवर्सिटी और प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के पदाधिकारीयों की घोर लापरवाही को दर्शाता है. जिसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हेतु केंद्रीय शिक्षा मंत्री माननीय श्री धर्मेंद्र प्रधान जी मांग करेंगे. 

इसे भी पढ़ें: आखिरी सांस लेने से पहले माओवादी नेता किशन दा का आखिरी खत, मिसिर बेसरा को भेजा था संदेश

इसे भी पढ़ें: एक पति-दो पत्नियां और सड़क पर महासंग्राम, पहली ने दूसरी बीवी को किया लहूलुहान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >