सरायकेला: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर शुक्रवार को सरायकेला स्थित वृद्धाश्रम में चिकित्सा सह नेत्र जांच शिविर लगाया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ. शिविर में सभी का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण और नेत्र जांच की गयी.
शिविर में में डालसा सचिव तौसीफ मेराज, मुख्य विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता (चीफ एलएडीसी) दिलीप कुमार शॉ, सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी अनिर्बान महतो, संजीत रॉय, अशोक कुमार, अजय महतो (इसीजी), सीमा कुमारी, जरहो खंडवारी आदि मौजूद रहे. सचिव तौसीफ मेराज ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, कल्याणकारी प्रावधानों तथा उपलब्ध विधिक संरक्षण की जानकारी दी.
