सरायकेला से प्रताप मिश्र और धीरज कुमार की रिपोर्ट
Saraikela News: नगर निकाय चुनाव में सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जीत दर्ज करने वाले मनोज चौधरी के समर्थकों ने रविवार की शाम गाजे बाजे के साथ आशीर्वाद जुलूस निकाला. जुलूस में सैकड़ों की संख्या में समर्थक शामिल हुए. विजय जुलूस में झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो एवं झामुमो नेता गणेश महाली,अमृत महतोजिला उपाध्यक्ष भोला महंती शामिल हुए.
मनोज चौधरी के घर से निकला आशीर्वाद जुलूस
जुलूस का शुभारंभ उनके आवास से किया गया जो सरायकेला नगर क्षेत्र अहिल्या चौक, हाट साही गैरेज चौक, संजय चौककालूराम चौक, पुराना बस स्टैंड सहित शहर के सभी चौक चौराहों का भ्रमण करते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचा. जुलूस में मनोज चौधरी झामुमो जिलाध्यक्ष एवं गणेश महाली के साथ खुली जीप पर सवार होकर नगर क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान उनके समर्थक एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जीत की बधाई देते रहे. कुछ समर्थकों ने लड्डू बांट कर खुशियां मनाते देखे गए. वहीं कुछ समर्थक आतिशबाजी करते रहे. जमकर हुई आतिशबाजी से पूरा सरायकेला गूंज उठा.
इसे भी पढ़ें: होली में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं, सरायकेला में पुलिस ने वसूला जुर्माना
यह विजय जुलूस नहीं, जनता का है आशीर्वाद: मनोज चौधरी
जुलूस के बाद मीडिया से बात करते हुए मनोज चौधरी ने कहा कि यह कोई जनता से मिले अपार समर्थन और आशीर्वाद का जुलूस है. इसके माध्यम से जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना ही एकमात्र उद्देश्य हैं. उन्होंने कहा कि यह मेरी जीत नहीं है, बल्कि सरायकेला नगर पंचायत की जनता की जीत है जिसने अपना आशीर्वाद देकर मुझे अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया है. उन्होंने कहा कि मैं पहले भी जनता का सेवक था और कुर्सी पर बैठने बाद भी जनता का सेवक हूं. जनता की सेवा करना ही मेरा एकमात्र उद्वेश्य हैं. जनता ने मुझपर जो अपना भरोसा जताया है, उसे मै कभी टूटने नहीं दूंगा. काम वाला को सरायकेला ने चुना है, जनता का काम होगा. जुलूस में झामुमो नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य, उमेश भोल, सौरव साहू, कुणाल साहू, राहुल आचार्य के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्तित थे.
इसे भी पढ़ें: आदिवासी दिशोम जाहेरगाढ़ सीनी में मनाया गया बाहा पर्व, डॉ मीरा मुंडा मुख्य अतिथि
