सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में 2747 वोटरों के नाम अनमैप्ड

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के 12 बूथों में 2747 मतदाताओं के नाम अनमैप्ड पाए गए हैं. छूटे मतदाताओं की पहचान कर नाम जोड़ने के लिए बीएलओ विशेष अभियान चला रहे हैं.

प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला खरसावां जिला में चल रहे विशेष गहन पुनरिक्षण (एसआईआर) के तहत सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के 12 बूथों में कुल 2747 मतादाताओं के नाम डिजिटल मानचित्र से बहार यानी अनमैप्ड पाए गए हैं. जिला प्रशासन द्वारा बूथों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित कर दी गई है, जिससे छूटे हुए वोटर सूची में अपना नाम देख सकें और छुटे हैं तो दावा आपत्ति दर्ज करा अपना नाम जोड़ सकें. 

बूथों पर चल रहा है नाम जोड़ने का प्रयास

वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित बूथों पर बीएलओ के माध्यम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसका मुख्य उद्देश्य मैपिंग से छूटे हुए सभी योग्य मतदाताओं की पहचान करना और उनका नाम मतदाता सूची में वापस जोड़ना है, जिससे कोई भी नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे.

किस बूथ पर कितने मतदाताओं के नाम अनमैप्ड

  • 1.बूथ संख्या 343: प्राथमिक विद्यालय सरगीडीह (बीएलओ: बासमती तापे) – 410 नाम
  • 2.बूथ संख्या 344: गांधी पाठशाला निमडीह (बीएलओ: जितु खलको) – 364 नाम
  • 3.बूथ संख्या 345: सरस्वव्ती शिशु मंदिर सरायकेला (बीएलओ: जनार्दन बेहरा) – 206 नाम
  • 4.बूथ संख्या 346: के.भी.पी.एस.डी.एस. सीएम एसओई बालिका सरायकेला (बीएलओ: विशाल ब्रिज सिंहदेव) – 186 नाम
  • 5.बूथ संख्या 347: उ0 म0 विद्यालय वार्ड न0 4 सरायकेला (बीएलओ: बजरंग महांती) – 380 नाम
  • 6.बूथ संख्या 348: सामुदायिक भवन सह वार्ड कार्यालय सरायकेला (बीएलओ: अनिमा पति) – 240 नाम
  • 7.बूथ संख्या 349: उ0 म0 व0 कन्या सरायकेला (बीएलओ: धिरेन कुमार सतपथी) – 201 नाम
  • 8.बूथ संख्या 350: उ0 म0 वि0 वार्ड स0 2 सरायकेला (बीएलओ: सुनिता दास) – 108 नाम
  • 9.बूथ संख्या 351: सामुदायिक भवन इंद्रटांडी सरायकेला (बीएलओ: प्रहलाद कुमार साहु) – 231 नाम
  • 10.बूथ संख्या 352: नगर पालिका उडिया म0 वि0 सरायकेला (बीएलओ: रोहित कुमार साहु) – 132 नाम
  • 11.बूथ संख्या 353: पुर्व प्रा0 विद्यालय धोबासाई (बीएलओ: सलमा कोडा) – 214 नाम
  • 12.बूथ संख्या 354: पुर्व प्राथमिक विद्यालय दुवानसाई (बीएलओ: रुपसी महापात्र) – 75 नाम

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के सरिता देवी को CM के निर्देश पर मिली मदद, प्रशासन उठाएगा बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

यह भी पढ़ें:धनबाद: सिनीडीह में मकानों में दरार पड़ने से दहशत, परिवारों ने खाली किया घर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >