पीएम आवास योजना के 17 कर्मियों का तबादला, जानिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

सरायकेला खरसावां जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 17 प्रखंड समन्वयकों और लेखापालों का तबादला कर दिया गया है। पांच दिनों में योगदान देने का निर्देश है।

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कार्यरत प्रखंड समन्वयकों और लेखापाल-सह-कंप्यूटर ऑपरेटरों का स्थानांतरण किया गया है. जिला ग्रामीण विकास शाखा की ओर से जारी आदेश के अनुसार कुल 17 कर्मियों को दूसरे प्रखंडों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जारी निर्देश में सभी स्थानांतरित कर्मियों को पांच दिनों के भीतर वर्तमान पदस्थापन स्थल से विरमित होकर नए प्रखंड में योगदान देने को कहा गया है. साथ ही स्पष्ट किया गया है कि अगस्त माह का मानदेय नए पदस्थापन वाले प्रखंड कार्यालय से भुगतान किया जाएगा.

प्रखंड समन्वयक (प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण)

नामवर्तमान प्रखंडनया प्रखंड
ठाकुर सोरेनईचागढ़सरायकेला
बालु सिंह मुंडानीमडीहराजनगर
बिना बांकिराकुचाईगम्हरिया
किरिटी महतोचांडिलकुकड़ू
सावन सोयसरायकेलाईचागढ़
श्याम सुंदर महतोगम्हरियाखरसावां
लिपिका राउतखरसावांनीमडीह
कृष्ण चंद्र महतोकुकड़ूचांडिल
राकेश महतोराजनगरकुकड़ू

लेखापाल-सह-कंप्यूटर ऑपरेटर

नामवर्तमान प्रखंडनया प्रखंड
अभिषेक कुमार राउतनीमडीहराजनगर
लक्ष्मीकांत कुमारईचागढ़नीमडीह
रिया बेहराखरसावांसरायकेला
ज्योति कुमारी प्रसादगम्हरियाचांडिल
गीता कुमारीकुकड़ूईचागढ़
भीम सिंह मुंडासरायकेलाखरसावां
संतोष जारिकाराजनगरगम्हरिया
शिबु मुर्मूचांडिलकुचाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >