राष्ट्रीय मंच पर चमका सरायकेला, कल दिल्ली में मिलेगा सम्मान, जानिए वजह

Saraikela Award: सरायकेला-खरसावां जिले को भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित “आदि कर्मयोगी अभियान” और “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ जिलों में शामिल किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह 17 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होगा, जिसमें उपायुक्त नितिश कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे.

Saraikela Award: भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित “आदि कर्मयोगी अभियान” और “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के तहत सरायकेला-खरसावां जिले को देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल किया गया है. यह उपलब्धि जिले में लागू नए कदम, सभी आदिवासी समुदायों के लिए विकास के प्रयास और समुदाय की सक्रिय भागीदारी के कारण संभव हुई है.

सरायकेला-खरसावां जिले को जनजातीय मंत्रालय करेगा सम्मानित

इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सरायकेला-खरसावां जिले को सम्मानित किया जाएगा. पुरस्कार वितरण समारोह 17 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिला के अलावा झारखंड के पाकुड़, जामताड़ा, सिमडेगा और लोहरदगा जिलों को भी सम्मानित किया जाएगा.

Also Read: रामगढ़ घाटी में बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, दर्जन भर से अधिक यात्री घायल, 3 की स्थिति नाजुक

समारोह में नितिश कुमार सिंह भी रहेंगे मौजूद

राष्ट्रीय समारोह में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) उपस्थित रहेंगे. इस सम्मान से जिले के जनजातीय सशक्तिकरण, भागीदारी आधारित विकास मॉडल और कर्मठ प्रशासनिक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हुई है.

Also Read: घाटशिला उपचुनाव: किसके बेटे को जनता पहनायेगी ताज, जानें कौन पार्टी किस मुद्दे को लेकर उतरेगी मैदान में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >