Saraikela: नाबालिग का यौन शोषण करने वाले आरोपी को 22 साल का सश्रम कारावास

Saraikela: सरायकेला में एक नाबालिग का कई सालों तक यौन शोषण करने वाले सुशांत कुमार महतो को अदालत ने 22 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

Saraikela: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह की अदालत ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ लगातार 5 सालों तक यौन शोषण करने के आरोपी सुशांत कुमार महतो को दोषी करार देते हुए 22 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा और 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना नहीं देने पर आरोपी को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास का सजा भुगतना पड़ेगा. आरोपी के खिलाफ अदालत ने प्रयाप्त साक्ष्य के आधार पर पॉक्सो एक्ट अंडर सेक्शन 6 के तहत सजा सुनाई है.

क्या था मामला

मामला नीमडीह थाना क्षेत्र का है. मामले में पीड़िता ने अभियुक्त सुशांत कुमार महतो के खिलाफ शादी का झांसा देकर एक नाबालिग शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया था. मामले में कहा गया है कि पीड़िता वर्ष 2016 में जब नौवीं कक्षा की छात्रा थी, उस समय उसकी दोस्ती आरोपी के साथ हो गई. आरोपी पीड़िता को शादी का झांसा देकर वर्ष 2021 तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा. 2021 में आरोपी की शादी दूसरी लड़की के साथ तय हो गई.

इसपर पीड़िता ने जब आरोपी से उसके साथ शादी करने की बात कही तो वह बात को टाल दिया और उसके साथ झगड़ा करने लगा. पीड़िता के माता पिता को जब झगड़े की बात पता चली तो पीड़िता ने सारी घटना बताई. इसके बाद पीड़िता द्वारा वर्ष 2021 में न्यायालय में परिवाद दायर किया गया. कोर्ट के निर्देश पर नीमडीह थाना में मामला दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें… 

Gumla Municipal Election 2026: DC और SP ने संभाली कमान, स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्र तक ‘फुल टाइट’ सुरक्षा

Dhanbad: पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने किया नामांकन, समर्थकों के साथ निकाली रैली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >