Saraikela: नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 3 और आदित्यपुर नगर निगम के दो नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

Saraikela: नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है, हालांकि पहले दिन किसी भी कैंडिडेट ने नामांकन नहीं किया. नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष औ वार्ड के लिए कुल 9 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई.

Saraikela: सरायकेला निकाय चुनाव के लिए गुरूवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है. जिले के तीन निकाय आदित्यपुर नगर निगम, सरायकेला नगर पंचायत और कपाली नगर परिषद में निकाय का चुनाव होगा. पहले दिन नगर निकाय के लिए एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया. दूसरी ओर, सरायकेला नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं, जिसमें नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, सानद आचार्य और सेवानिवृत्त शिक्षक प्रदीप कुमार आचार्य शामिल हैं. इसके साथ ही वार्ड के लिए भी कई लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे. वहीं आदित्यपुर नगर निगम के लिए दो लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं जिसमें भाजपा नेता बास्को बेसरा व रविंद्र बास्के शामिल हैं.

अलग अलग जगह बनाए गये है नामांकन स्थल

निकाय चुनाव में नामांकन को लेकर अध्यक्ष से लेकर पार्षदों तक के लिए अलग-अलग कार्यालय में नामांकन कक्ष बनाए गये हैं, जिसमें सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए डीआरडीए कार्यालय में नामांकन कक्ष बनाया गया है. वहीं, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर के लिए एडीसी कार्यालय को नामांकन कक्ष बनाया गया है. सरायकेला नगर पंचायत के पार्षदों के लिए ब्लॉक कार्यालय में नामांकन कक्ष बनाया गया है, जबकि, आदित्यपुर में डीएसओ कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय में स्थित एलआरडीसी कार्यालय व कार्यपालक दंडाधिकारी कार्यालय में नामांकन किया जा रहा है.

नामांकन को लेकर सुरक्षा टाइट

नामांकन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया है, साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. नामांकन स्थल में बांस से बेरिकेटिंग किया गया है, ताकि प्रत्याशी चुनाव आयोग के गाईड लाइन के अनुरूप ही नामांकन कक्ष में पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल कर सकें साथ ही मुख्य गेट में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल नियुक्ति किये गये हैं.

सरायकेला नगर पंचायत के लिए कुल 9 लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र

वार्ड एक : दो
वार्ड तीन : एक
वार्ड आठ : दो
वार्ड नौ : तीन
वार्ड ग्यारह : एक

ये भी पढ़ें… 

Gumla Municipal Election 2026: DC और SP ने संभाली कमान, स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्र तक ‘फुल टाइट’ सुरक्षा

Dhanbad: पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने किया नामांकन, समर्थकों के साथ निकाली रैली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >