भाई-बहन ही नहीं, पेड़ों को भी बांधी राखी, लिया रक्षा का संकल्प

सरायकेला के संस्कारोदय एकेडमी में रक्षाबंधन का पर्व पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया. छात्रों ने पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया.

सरायकेला: भाई-बहन के अटूट प्रेम और सुरक्षा के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को संस्कारोदय एकेडमी रेसिडेंशियल स्कूल गम्हरिया में इस बार पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया. संत कबीर सेवा संस्थान, गम्हरिया द्वारा संचालित विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया.

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई. बच्चों ने कहा कि जिस तरह भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा का संकल्प लेते हैं, उसी तरह पेड़ भी मानव जीवन की रक्षा करते हैं, इसलिए पेड़ों की सुरक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है.

पेड़ों की करेंगे रक्षा

विद्यार्थियों ने स्वयं पेड़ों की रक्षा करने के साथ-साथ दूसरों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया. विद्यालय परिसर में रक्षाबंधन का पारंपरिक उत्सव भी उत्साहपूर्वक मनाया गया. छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व मनाया.

विद्यालय के निदेशक सह प्राचार्य डॉ. दिग्विजय भारत ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते की रक्षा का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का संदेश भी देता है. कार्यक्रम में मोनिका कुमारी, सुनील सरदार, संगीता सतपुल, कौशल कुमारी, तुलिका घोष, मानस दास, सौरभ पाल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >