Seraikela Kharsawan News : खरसावां के समीर ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

तीरंदाजी प्रतियोगिता : रिकर्व मिक्स टीम इवेंट में मणिपुर को हराया, मॉडल स्कूल खरसावां का छात्र है समीर

खरसावां.

मणिपुर की राजधानी इंफाल में 14 से 18 जनवरी तक आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स आर्चरी चैंपियनशिप 2025-26 में मॉडल स्कूल खरसावां के समीर बेहरा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है. झारखंड से रिकर्व टीम में प्रतिनिधित्व करते हुए समीर बेहरा ने सुरभि पाल के साथ मिक्स टीम इवेंट में मणिपुर को हराकर गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है. खरसावां के कुम्हारसाही गांव निवासी समीर बेहरा 12वीं आट् र्स का छात्र हैं. समीर के पिता इंद्रजीत बेहरा व माता संजू बेहरा दोनों मजदूरी का कार्य करते हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद समीर तीरंदाजी के खेल में बेहतर प्रदर्शन करते आ रहा है.

कक्षा 8वीं से नियमित अभ्यास कर रहा समीर

समीर बेहरा इससे पहले अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग में दो बार राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुका है. स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्रा ने कहा कि समीर तीरंदाजी के साथ पढ़ाई में भी अच्छा है. समीर की इच्छा है कि भविष्य में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम विश्व स्तर पर गौरवान्वित करें. इस लक्ष्य को पाने के लिए वह कक्षा 8वीं से ही नियमित अभ्यास करता आ रहा है. स्कूल की शिक्षिका शशिवाला बागे, शिक्षक जीडी महंत, सतीश सेन प्रधान, प्रभात कुमार महतो, विकास चंद्र महतो, बासंती महतो, सुनीता महतो, चंदन कुमार महतो, प्रियतम सिंह, पुष्पा महतो, सुनीता देवी सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मियों ने समीर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >