सरायकेला-चाईबासा रोड पर सड़क दुर्घटना में 17 घायल, गंभीर रूप से घायल 3 लोग एमजीएम रेफर

Road Accident in Jharkhand: आदित्यपुर कुलुपटांगा से 28 लोग एक जागेन (श्राद्ध कर्म) में शामिल होने के लिए वाहन से चाईबासा जा रहे थे. वाहन बड़ाथोलको गांव पहुंचने पर अनियंत्रित हो कर पलट गया. वाहन के पलटने की वजह से उस पर सवार सभी लोग गिर गये. इसमें 17 घायल हो गये. अमन केराई, विजय पुर्ति और रितेश केराई को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

Road Accident in Jharkhand| सरायकेला, प्रताप/धीरज : सरायकेला-चाईबासा मार्ग पर बड़ाथोलको गांव के समीप सड़क दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गये. इसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी को एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. घायलों में कुछ बच्चे भी हैं. घटना रविवार दोपहर 2 बजे के आसपास हुई. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी.

श्राद्ध में शामिल होने सरायकेला से जा रहे थे चाईबासा

घटना की सूचना पाकर पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, आदित्यपुर कुलुपटांगा से 28 लोग एक जागेन (श्राद्ध कर्म) में शामिल होने के लिए वाहन से चाईबासा जा रहे थे. वाहन बड़ाथोलको गांव पहुंचने पर अनियंत्रित हो कर पलट गया.

3 लोगों को बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

वाहन के पलटने की वजह से उस पर सवार सभी लोग गिर गये. इसमें 17 घायल हो गये. अमन केराई, विजय पुर्ति और रितेश केराई को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. तीनों का पैर टूट गया है. बाकी से सभी घायलों के सिर, हाथ-पैर और शरीर के दूसरे हिस्से में चोटें आयीं हैं. बाकी सभी मरीजों का सरायकेला सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Road Accident: दुर्घटना में घायल लोगों की पूरी लिस्ट

  1. आरती सुंडी (33)
  2. रिया केराई (16)
  3. गोविंद पड़ेया (17)
  4. अमन केराई (17)
  5. रीता देवगम (50)
  6. मंजू लुगून (23)
  7. कृति लुगून (2)
  8. सिल्ली केराई (7)
  9. साधु बोदरा (40)
  10. रितेश केराई (45)
  11. टूरा पुर्ति (32)
  12. विजय पुर्ती (32)
  13. सीनी कुई (40)
  14. शिवनाथ केराई (18)
  15. सूरज लुगून (32)
  16. शिवनाथ बारी (18)
  17. विशाल देवगम (20)

इसे भी पढ़ें

झारखंड में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश, किस जिले में कितना बरसा मानसून, यहां देखें रिकॉर्ड

Shravani Mela: कांवरियों के पैर में नहीं पड़ेंगे छाले, श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किये जा रहे ये खास इंतजाम

Muharram: गिरिडीह में मुहर्रम के जुलूस में बड़ा हादसा, करंट लगने से एक की मौत, कई घायल

मुहर्रम पर जगह-जगह निकले ताजिया जुलूस, दिखाये हैरतअंगेज कारनामे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >