Seraikela News : शराब दुकान के खिलाफ फूटा गुस्सा, 2 घंटे जाम

शराब दुकान के खिलाफ फूटा गुस्सा, 2 घंटे जाम

खरसावां. खरसावां के हरिसाई गांव के पास विदेशी शराब की दुकान को बंद करने की मांग लेकर गुरुवार को ग्रामीण सड़क पर उतर गये. आक्रोशित लोग बुरुडीह आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) के पास सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया. ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामसभा को जानकारी दिये बगैर ही हरिसाई गांव के पास अंग्रेजी शराब की दुकान खोल दी गयी है. शराब की दुकान को हटाने के लिए कई बार ज्ञापन दिया गया. पर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीण गांव के पास से शराब दुकान को हटाने की मांग करते हुए दुकान की शटर गिरा दी. इसके बाद पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी गांव पहुंच कर लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम हटवाया.

शराब दुकान से गांव का माहौल खराब हो रहा : ग्रामीण:

ग्रामीणों ने बताया कि शराब दुकान के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है. लोग खुलेआम सड़क किनारे खराब पी रहे हैं. छेड़-छाड़ की घटनाएं बढ़ गयी हैं. गांव की महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. ग्रामीणों ने बताया कि शराब की दुकान को स्थायी तौर से हटाया नहीं गया तो चरणबद्ध रूप से आंदोलन करेंगे. कहा कि गांव में स्कूल व आंगनबाड़ी नहीं हैं, पर शराब की दुकान खोली जा रही है. मौके पर ग्राम प्रधान शिवशंकर हेंब्रम, राजेंद्र राय, नीलकंठ नायक, प्रवीर सिंहदेव, मनोज सोय, तुराम बोयपाई, पार्वती हेंब्रम, ममता हेंब्रम, सुकुरमनी हेंब्रम, नागेन सोय, भवानी महतो, सुलो नायक, मेचो बानरा मौजूद थे.

जाम से आवागमन बाधित:

सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग के बुरुडीह आरओबी के पास ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह 10.15 बजे से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम में माहलीसाई, देवली, बुरुडीह, बेगनाडीह, गोजुडीह, पोटका, बनडीह, हांसदा, सिमला, कोलसिमला गांव से लोग तख्तियां लेकर पहुंचे थे. सड़क पर प्रदर्शन करने के साथ बुरुडीह आरओबी के पास जाम दिया. इससे सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सिर्फ स्कूल बसों को ही जाने दिया गया. सूचना पाकर एसडीपीओ समीर सावैयां, इंस्पेक्टर नितिन कुमार, बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकु, थाना प्रभारी प्रकाश कुमार पहुंच कर लोगों की बातें सुनीं. प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए करीब 12.15 में सड़क जाम हटवाकर आवागमन सुचारू रूप से बहाल कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >