शादी का झांसा दे कर लूटी अस्मत, अब पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

सरायकेला में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. आरोपी पर गर्भपात कराने का भी आरोप है.

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला के सरायकेला थाना क्षेत्र की एक महिला ने सरायकेला के हाथमाडा गांव निवासी तुराम सोय पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर मुकर जाने का आरोप लगाते हुए एसपी को आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़िता ने कहा कि वर्ष 2021 में अपने फूफा के घर हाथीमाडा गयी हुई थी उसी दौरान उसी गांव के तुराम सोय के साथ मुलाकात हुई और दोनों में फोन से बातचीत होने शुरू हो गई.

पीड़िता ने बताया कि बातचीत के दौरान वह मेरे घर भी आने लगा. वर्ष 2023 में आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया, जिससे गर्भ ठहर गया. गर्भ ठहरने के बाद शादी करने की बात कहने पर उसने पढ़ाई खत्म होने के बाद शादी करने की बात कहकर गर्भपात करा दिया गया. पीड़िता ने बताया कि गर्भपात के बाद तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण टीएमएच जमशेदपुर में भर्ती होना पड़ा था, जिसका सारा खर्च आरोपी के द्वारा ही वहन किया गया और अभी शरीर कमजोर होने की बात कहते हुए बाद में शादी किये जाने का आश्वासन दिया.

पीड़िता ने बताया कि उसके बाद भी आरोपी जबरदस्ती शारीरिक संबंध वर्ष 2025 तक बनाता रहा. पीड़िता ने बताया कि अब शादी करने की बात कहने पर आरोपी द्वारा इनकार किया जा रहा है और फोन करने पर फोन को स्वीच ऑफ कर देता है. पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगायी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pratap mishra

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >