राजनगर में वज्रपात से युवक झुलसा, एक बकरी की मौत

सरायकेला के राजनगर में वज्रपात की चपेट में आने से उपेंद्र महतो गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि उसकी एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई. अस्पताल में इलाज जारी है.

सरायकेला. राजनगर प्रखंड अंतर्गत बाना गांव में गुरुवार शाम करीब 5 बजे वज्रपात की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति झुलस गया, जबकि उसकी एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गयी. घायल व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल सरायकेला में भर्ती कराया गया है.

घायल की पहचान हेरमा गांव निवासी उपेंद्र महतो (40) के रूप में हुई है, जो फिलहाल अपने ससुराल बाना में रहता है. जानकारी के अनुसार, उपेंद्र शाम को खेत की तरफ अपनी बकरियां चराने गया था. वापसी के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी. बारिश से बचने के लिए उपेंद्र अपनी बकरियों को लेकर पास के ही एक खाली पड़े मकान में शरण लेने चला गया.

इसी दौरान अचानक कड़क के साथ मकान पर आसमानी बिजली गिर गयी. इस हादसे में उपेंद्र बुरी तरह झुलस कर बेहोश हो गया और उसकी एक बकरी ने वहीं दम तोड़ दिया. घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dheeraj Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >