राजनगर : प्रखंड क्षेत्र के रेनबो स्मार्ट स्कूल बड़ा कूनाबेड़ा में मातृ-पितृ सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य साधन ज्योतिषी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया. सम्मेलन में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और बेहतर पारिवारिक वातावरण पर विस्तार से चर्चा हुई. प्रधानाचार्य साधन ज्योतिषी ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं, इसलिए बचपन से ही उनमें अच्छे संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास करना आवश्यक है.
उन्होंने कहा कि बच्चों को डांट-फटकार या मारपीट से नहीं, बल्कि प्रेम, कहानी, संगीत, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित करना चाहिए. कार्यक्रम में सुष्मिता आचार्य, मीनू महतो, बबीता महतो, रेनू हेंब्रम, कविता महतो, सरस्वती मंडल, गीता रानी महतो, पविता महतो, लक्ष्मी सोरेन, रीता दास, रानी हांसदा आदि उपस्थित थे.
