Seraikela Kharsawan News : अफीम से दूरी बनाकर वैकल्पिक खेती को बढ़ावा दें ग्रामीण : एसपी

सरायकेला- खरसावां पुलिस की ओर से अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है.

खरसावां.

सरायकेला- खरसावां पुलिस की ओर से अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत के नेतृत्व में कुचाई के दलभंगा ओपी में स्थानीय मानकी मुंडा और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. एसपी ने कहा कि इस अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से अफीम की खेती की रोकथाम तथा वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य बच्चों और आम लोगों को अफीम की खेती के दुष्प्रभावों और इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया जाना है. बैठक में पुलिस अधिकारियों ने अफीम की खेती रोकने और वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने पर जोर दिया.

अफीम की खेती नहीं करने की ली शपथ

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला समीर सावैयां ने उपस्थित ग्रामीणों को स्थानीय भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव और संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. उन्हें वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया. मानकी मुंडा और जनप्रतिनिधियों ने अफीम की खेती नहीं करने की शपथ ली. इस मौके पर मुख्य रूप से कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी रवींद्र मुंडा, जिप सदस्य जींगी हेंब्रम, मुखिया करम सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, रेखानुमी मुंडा, मानसिंह मुंडा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >