सरायकेला. झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ, सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी की बैठक रविवार को सरायकेला स्थित राधे गार्डेन में हुई. प्रदेश संयोजक मंगल सिंह बेसरा की अध्यक्षता व संचालन में हुई बैठक में सर्वसम्मति से नयी जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गयी. पंचू मार्डी को जिला अध्यक्ष चुना गया. वहीं, इंद्रजीत महतो, नयन मणि दास व पार्वती हेस्सा को जिला उपाध्यक्ष, आलोक कुमार को जिला सचिव, श्रवण कुमार महतो को संयुक्त सचिव, घनश्याम महतो को जिला कोषाध्यक्ष, निराकर महतो को सह-कोषाध्यक्ष तथा पार्थो राउत को आइटी सेल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी. दिलीप कुमार महतो, देवी दयाल सिंह मुंडा एवं हेमंत कुमार महतो कार्यकारिणी सदस्य तथा प्रभा शंकर मणि तिवारी मुख्य सलाहकार बनाये गये. अध्यक्ष पंचू मार्डी ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं का समाधान तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.
प्रगतिशील शिक्षक संघ की नयी जिला कमेटी गठित, पंचू मार्डी बने अध्यक्ष

फोटो : पुनर्गठन के बाद पदाधिकारियों का स्वागत करते | Prabhat Khabar Network
Copied link
झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ की सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी का पुनर्गठन हुआ। पंचू मार्डी को नया जिला अध्यक्ष चुना गया है। जानिए पूरी कार्यकारिणी की सूची।