यहां से गुजरने वाले हैं तो जरा ठहरिए, लगा है लंबा जाम, रेंग रहीं गाड़ियां

चांडिल के पितकी रेलवे फाटक पर घंटों से जाम लगा है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ओवरब्रिज का काम अंतिम चरण में है.

चांडिल : चांडिल रेलवे स्टेशन से सटे पिटकी फाटक पर जाम लगना अब आम बात हो गई है. आए दिन यहां वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. लोगों को घंटों जाम झेलना पड़ता है. अगर आप यहां से गुजरने वाले हैं तो जरा ठहर जाइए, क्योंकि जाम के कारण आपका घंटों समय जाया हो सकता है.

शनिवार से जाम में फंसे हैं लोग

चांडिल रेलवे स्टेशन से सटे पितकी रेलवे फाटक पर शनिवार से जाम लगा हुआ है. रविवार सुबह तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है. फाटक के दोनों ओर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं. जाम के कारण राहगीरों के साथ कार व यात्री बसों में सवार लोगों को भी घंटों तक फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है.

बार-बार बंद हो जाता है फाटक, लग जाता है लंबा जाम

पितकी रेलवे फाटक चांडिल-नीमडीह-टाटा-पुरुलिया क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है. इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन, यात्री बस, मालवाहक वाहन और दोपहिया वाहन गुजरते हैं. रेलवे फाटक पर ट्रेनों की आवाजाही के दौरान बार-बार फाटक बंद होने से सड़क पर वाहनों की कतार लग जाती है. कुछ ही देर में यह कतार लंबी होकर दोनों दिशाओं में फैल जाती है. रविवार को भी यही स्थिति देखने को मिली.

छह-सात वर्षों से बन रहा है ओवरब्रिज

पितकी रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है. पिछले छह-सात वर्षों से निर्माणाधीन पितकी रेलवे ओवरब्रिज का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार ओवरब्रिज के साइड हिस्से को 20 अगस्त तक चालू किए जाने की संभावना जताई जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >