खरसावां के पदमपुर गांव में हरिनाम संकीर्तन संपन्न, भक्तिमय रहा माहौल

Kharsawan News: खरसावां के पदमपुर गांव में 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य समापन धुलौट और कुंज विसर्जन के साथ भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ, जहां श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

खरसावां से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Kharsawan News: झारखंड के खरसावां प्रखंड के पदमपुर गांव में धुलौट और कुंज विसर्जन के साथ 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन संपन्न हुआ. इस दौरान गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालु “हरे कृष्णा-हरे राम ” के जयघोष के साथ संकीर्तन में लीन रहे. 

कुंज विसर्जन पर बड़ी संख्या में ग्रामीण

कुंज विसर्जन पर बड़ी संख्या में ग्रामीण संकीर्तन स्थल पर शामिल हुए. राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना, आरती और भोग के साथ संकीर्तन की पूर्णाहुति की गई. इसके बाद श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की परिक्रमा कर उन्हें रंग-गुलाल अर्पित किया. आपस में भी रंग-गुलाल खेलते हुए संकीर्तन का समापन किया. कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और देर शाम राधा-कृष्ण की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया.

खरसावां के पदमपुर गांव में हरिनाम संकीर्तन के दौरान राधा-कृष्ण की परिक्रमा करते सोनाराम बोदरा समेत अन्य श्रद्धालु

जिप अध्यक्ष समेत कई अतिथियों की पूजा अर्चना

तीन दिवसीय संकीर्तन के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा समेत बड़ी संख्या में लोग संकीर्तन स्थल पर पहुंचे. राधा-कृष्ण की परिक्रमा करते हुए खुशहाली की कामना की. संकीर्तन में पश्चिम बंगाल के साथ साथ झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे संकीर्तन मंडलियों ने राधा-कृष्ण पर आधारित संकीर्तन प्रस्तुत किया. इस दौरान भंडारे का आयोजन कर भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया. मालूम हो कि खरसावां के पदमपुर गांव में हर वर्ष हरिनाम संकीर्तन भव्य तरीके से आयोजित की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >