Seraikela Kharsawan News : बैठक में नदारद लैंपस प्रभारियों का वेतन कटा

धान खरीद में लापरवाही पर डीसी सख्त

सरायकेला. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि अब तक 1762 किसानों से कुल 1,02,171 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है. इनमें से 1473 किसानों को भुगतान किया जा चुका है, जबकि शेष का भुगतान प्रक्रियाधीन है. उपायुक्त ने लंबित भुगतान पर नाराजगी जताते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया. समीक्षा के दौरान प्रखंडवार एवं लैंपसवार धान खरीद की प्रगति का आकलन किया गया. बैठक में अनुपस्थित रहने और कार्य में शिथिलता पाये जाने पर संबंधित लैंपस प्रभारियों के वेतन काटने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा लंबित सीएमआर के निष्पादन, मिलरों द्वारा समय पर उठाव और भरे गोदामों को खाली कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने अधिप्राप्ति केंद्रों पर लक्ष्य के अनुरूप खरीद, धान का समय पर उठाव तथा एडवांस सीएमआर जनरेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए.

धान खरीद की नियमित मॉनिटरिंग का निर्देश:

उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें. जिन लैंपस में प्रगति धीमी है, वहां विशेष ध्यान देते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए. साथ ही निष्क्रिय किसानों को सक्रिय करने, गोदामों से समय पर उठाव और भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए सरकारी भवनों की पहचान करने को कहा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >