सरायकेला खरसावां के चांडिल में एनएच-33 पर रोड एक्सीडेंट, तीन घायल

Seraikela Kharsawan News: एनएच-33 के पास तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्रेलर से टकरा गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों और समाजसेवी की मदद से घायलों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

चांडिल से हिमांशु गोप की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला खरसावां जिले से सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है. चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा -रांची मार्ग एनएच-33 पर कांदरबेड़ा के समीप शनिवार को सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर के पीछे जा टकराई. हादसे में बाइक सवार नीमडीह थाना क्षेत्र के चालियामा बांधडीह निवासी श्रीकांत सिंह, नरेंद्र सिंह और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए. 

स्थानीय लोगों ने की मदद 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वहीं घटना की सूचना पर हाइवे किंग के नाम से जाने वाले अबतक सैकड़ों लोगों की सड़क दुर्घटना में जान बचाने वाले युवा समाजसेवी शेखर गांगुली स्थानीय लोगों के साथ तत्काल घायलों की मदद करते हुए इसकी सूचना आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो की एम्बुलेंस सेवा को दी. सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. 

एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया 

सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. 

जमशेदपुर जा रहे थे तीनों

बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीनों लोग अपने घर चालियामा बांधडीह से जमशेदपुर जा रहे थे. इसी दौरान कांदरबेड़ा के पास खड़ी ट्रेलर से बाइक जा भिड़ी. हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ लगी रही. 

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-33 पर सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े रहने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: बोकारो में रंगेहाथ पकड़े गए CCL के अफसर: सेवानिवृत्त कर्मी के बेटे से घूस लेते दबोचे गए, पूरे दिन चली छापेमारी

यह भी पढ़ें: 16 हजार लीटर पानी का संकट होगा दूर: सरायकेला के राजनगर में खराब पड़ी जलापूर्ति योजना जल्द होगी बहाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >