संपत्ति के लिए बेटे ने मां को मार डाला, नेत्रहीन पिता को किया घायल

बड़ा कांकी गांव में मंगलवार शाम की घटना

राजनगर : बड़ा कांकी गांव में मंगलवार शाम की घटना

राजनगर.

राजनगर थाना क्षेत्र के बड़ा कांकी गांव में संपत्ति विवाद में बेटा राजेन्द्र प्रधान ने धारदार हथियार से मां यशोमती प्रधान (55) की हत्या कर दी. वहीं, दृष्टिहीन पिता यादव चन्द्र प्रधान (60) को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे की है. आरोपी फरार हो गया है. जानकारी मिलते ही परिजनों ने दोनों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया. वहां डॉक्टर ने यादव चन्द्र प्रधान को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया. वहीं, यशोमती प्रधान को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता और पुत्र में संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा है. इस संबंध में ग्रामीणों के साथ बैठक भी हुई थी. इमें जमीन बंटवारे को लेकर निर्णय नहीं हो पाया था. इसके बाद राजेन्द्र काम के लिए जमशेदपुर चला गया. वह मंगलवार को अपने घर बड़ा कांकी आया. इस दौरान माता-पिता के साथ विवाद हो गया. घर में रखे धारदार हथियार से मां को मौत के घाट उतार दिया. वहीं, दृष्टिहीन पिता के पेट व शरीर के अन्य हिस्सों में हमला कर दिया. गांव में हरिनाम संकीर्तन चलने के कारण लोगों को तत्काल पता नहीं चल पाया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >