तीन वर्षों में नहीं हुआ मच्छरदानी का वितरण, पिछले वर्ष 2238 लोग हुए थे संक्रमित

सरायकेला में तीन वर्षों से मच्छरदानी का वितरण नहीं हुआ है, जिससे मलेरिया के मामलों में भारी वृद्धि हुई है। पिछले साल 2238 लोग संक्रमित पाए गए थे।

सरायकेला: मानूसन के साथ ही मलेरिया, डायरिया, डेंगु जैसी मच्छरजनीत बिमारीयों में इजाफा होता है परंतु मलेरिया पर नियंत्रण हेतु मच्छरदारी का वितरण विगत तीन वर्षों से नहीं हुआ है इशका कारण विभाग से आबंटन ही नहीं मिलना बताया जा रहा है. जिला में बरसात के दस्तक देते ही एक माह में 45 मलेरिया के मरीज सदर अस्पताल की जांच में पॉजिटिव पाये गये हैं वहीं कुचाई प्रखंड मलेरिया के डेंजर जोन में भी शामिल है. तीन वर्षो में मच्छरदानी का वितरण नहीं होने से मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम प्रभावित भी हो रहा है. इस संबंध में जिला मलेरिया नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सुजीत कुमार मुर्मू ने मच्छरदानी वितरण मलेरिया नियंत्रण का सबसे प्रभावी साधन माना जाता है परंतु तीन वर्षो से मच्छरदानी का वितरण ही नहीं हुआ है इसके लिए राज्य स्तर पर पत्राचार किया जा रहा है.

डीडीटी छिड़काव के साथ लोगों को किया जा रहा जागरूक

जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. सुजीत मुर्मू ने बताया कि विभाग की प्राथमिकता मलेरिया पर नियंत्रण रखना है. जिले में डीडीटी का छिड़काव किया गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और जलजमाव वाली जगहों पर एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है, इसके साथ-साथ गांव-गांव में मलेरिया की जांच अभियान चलाया जा रहा है. स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की जांच कर रहे हैं और पॉजिटिव पाए जाने पर तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है.लोगों को मच्छरदानी का उपयोग करने, रात में पूरे शरीर ढक कर सोने और आसपास पानी जमा न होने देने के लिए जागरूक किया जा रहा है.

पांच वर्षों में मलेरिया जांच और संक्रमित मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

सरायकेला खरसावां जिला में पिछले पांच वर्षों में मलेरिया की जांच और संक्रमित मरीजों के आंकड़े में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है. जून में एक माह में 45 केस सामने आये हैं. पांच वर्षों में

मलेरिया जांच का आंकड़ा

वर्षजांच (संख्या)संक्रमित (संख्या)
20211,08,293367
20221,50,508690
20231,79,055917
20241,69,4781,254
20252,12,2232,238

विगत तीन वर्षो में मच्छरदानी का वितरण नही हुआ है इसके लिए राज्य स्तर पर पत्राचार किया गया है आबंटन मिलते ही मच्छरदानी का वितरण किया जाएगा. डॉ सुजीत मुर्मू जिला मलेरिया पदाधिकारी सरायकेला खरसावां


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pratap mishra

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >