चांडिल: चांडिल प्रखंड के भुइयांडीह में एनएच-33 के समीप झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक के नवनिर्मित आवास का गृह प्रवेश समारोह के दौरान झामुमो के विधानसभा स्तरीय नये कार्यालय का उद्घाटन किया गया.
मुख्य अतिथि ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया. विधायक ने कहा कि नये कार्यालय के खुलने से संगठन को नयी ऊर्जा और मजबूती मिलेगी. मौके पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, डॉ. शुभेंदु महतो, बैधनाथ टुडू सहित अन्य उपस्थित थे.
