खरसावां. कुचाई के छोटा चाकड़ी में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए. उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ महाप्रभु जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर पूजा-अर्चना की. उन्होंने सभी लोगों के सुखमय जीवन तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की प्रार्थना की.
विधायक दशरथ गागराई ने श्रद्धालुओं संग खींचा रथ
खरसावां के कुचाई में विधायक दशरथ गागराई ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भाग लिया और श्रद्धालुओं के साथ मिलकर रथ खींचकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

कुचाई के छोटा चाकडी में आयोजित रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे विधायक दशरथ गागराई | Prabhat Khabar Network