सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट
Saraikela News: झारखंड में सरायकेला के नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने देहुरीडीह निवासी अभिमन्यु नायक का हाल-चाल जाना. अभिमन्यु हृदय रोग की बीमारी से ग्रसित हैं. उनकी बीमारी की सूचना मिलने पर वे सुबह 7:00 बजे ही साधारण वेशभूषा में गांव पहुंच गए, जिससे गांव वालों ने उनकी सराहना की. मौके पर उन्होंने सदर अस्पताल उपाधीक्षक नकुल चौधरी से बात करके एमजीएम अस्पताल में उनके बेहतर इलाज के लिए समन्वय स्थापित किया. इस अवसर पर, उन्होंने गांव में नशा लत से बाहर निकलने की अपील की. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस समस्या से निपटने के लिए आगे आएं.
बाल श्रम कराने वालों को खरी-खरी
इस दौरान, उन्होंने बाल श्रम और छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा पैसे मिलने के चक्कर में अंधेरी रात में तालाब जाकर कमल फूल और अन्य फूल तोड़ने पर उनके परिजनों को खरी खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल में दाखिला करवाएं और उनकी शिक्षा पर ध्यान दें. अगर कोई असुविधा है तो मुझसे संपर्क करें, हम हर संभव मदद करेंगे. उन्होंने आमजनों से भी अपील की कि बच्चों को पैसे और प्रलोभन देकर उनके जीवन से खिलवाड़ ना करें. उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा.
इसे भी पढ़ें: जोन्हा में 19 मार्च से शुरू होगी श्रीराम कथा, बलराम साहू बने आयोजन समिति के अध्यक्ष
निशक्त योजना से जुड़ेंगे यतीम बच्चों
इसके अलावा, उन्होंने गांव के सभी लोगों का कुशल प्राप्त किया कुशल क्षेत्र प्राप्त करने के क्रम में पता चला कि बैसाखी की मृत्यु से तीन बच्चे यतीम हो गए हैं. उन्होंने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए माता-पिता के निधन से यतीम हुए बच्चों को सरकार की निशक्त योजना से जुड़वाने का प्रयास किया. उन्होंने तत्काल स्थल पर बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष ठाकुर को बुलाया और आवश्यक कार्रवाई कर उनको सरकारी लाभ दिलाने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें: पहले बहन पर चढ़ा युवक का ‘भूत’, फिर भाई ने मचाया कोहराम! पुलिस परेशान
