दलाईकेला व बंदोलौहर में दो दिनों का सफर कर गुंडिचा मंदिर पहुंचे प्रभु जगन्नाथ

खरसावां और कुचाई के ग्रामीण इलाकों में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुई. भक्त गुंडिचा मंदिर पहुंचे.

संवाददाता, खरसावां

खरसावां और कुचाई के ग्रामीण इलाकों में भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की पहला रथ यात्रा श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुई. विशेष बात यह रही कि खरसावां के दलाईकेला और कुचाई के बंदोलौहर गांव में स्थानीय परंपरा के अनुसार रथयात्रा दो दिनों तक चली. गुरुवार को श्रीमंदिर से प्रस्थान करने के बाद प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का रथ रातभर मार्ग में ही विश्राम करता रहा. शुक्रवार को पुनः यात्रा शुरू हुई और जय जगन्नाथ के जयघोष के बीच प्रभु जगन्नाथ गुंडिचा मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई.

आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह से महाप्रभु के रथ को गुंडिचा मंदिर तक पहुंचाया. रथ से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप लड्डू का वितरण किया गया. मौके पर ग्रामीण मेले का भी आयोजन हुआ, जहां लोगों ने खरीदारी के साथ विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रमों का आनंद लिया. इसके अलावा खरसावां प्रखंड के कुड़मा, पोटोबेड़ा और संतारी तथा कुचाई प्रखंड के चाकड़ी, पोंडाकाटा और बंदोलौहर सहित विभिन्न गांवों में भी प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा पूरे धार्मिक उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली गई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sachindra Dash

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >