Seraikela Kharsawan News : कुचाई की कंचन बनीं ‘माउंटेन बाइकर गर्ल’

जिले के कुचाई प्रखंड स्थित बिदरी गांव की कंचन उगुरसांडी ने देशभर में माउंटेन बाइकर गर्ल की पहचान बनायी है.

सरायकेला-खरसावां.

जिले के कुचाई प्रखंड स्थित बिदरी गांव की कंचन उगुरसांडी ने देशभर में माउंटेन बाइकर गर्ल की पहचान बनायी है. कंचन देश के सबसे ऊंचे 18 दर्रों को पार कर चुकी हैं. ‘हो’ आदिवासी समुदाय की कंचन सोशल मीडिया में बॉर्डर बाइकर गर्ल के नाम से लोकप्रिय हैं. कंचन को बचपन से बाइक चलाने का शौक रहा. पिता ने बाइक चलाना सिखाया. झारखंड में सिर्फ लड़के बाइक चलाते थे. वह इस धारणा को तोड़ना चाहती थी. जून, 2021 में कंचन ने बाइक से डेढ़ माह में 18 दर्रे पार कर देश की सबसे ऊंची सड़क लद्दाख के उमलिंग ला दर्रे तक पहुंची. वहां राष्ट्रध्वज फहराया. कंचन 19,300 फीट ऊंची सड़क पर बाइक से पहुंचने वाली पहली महिला बाइकर बनी. कंचन ने लद्दाख के साथ गुजरात के रन ऑफ कच्छ, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड तक बाइक से यात्रा की है. उत्तराखंड के बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री तक जा चुकी है. पिछले वर्ष करगिल विजय दिवस पर करगिल वार मेमोरियल पहुंच कर श्रद्धांजलि दी थी. अब कंचन दिल्ली से सिंगापुर तक बाइक से जाने की तैयारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >