Seraikela Kharsawan News : डंडे से मारकर बड़े भाई का सिर फोड़ा, भाभी को भी पीटा

आरोपियों के विरुद्ध सरायकेला महिला थाना में मामला दर्ज

सरायकेला.

खरसावां थाना के चिलकु गांव में छोटे भाई ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बड़े भाई और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में बड़े भाई का सिर फट गया है, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे की है. जानकारी के अनुसार आरोपी कृष्ण चंद्र महतो गांव के ही अपने दो साथियों सुशील महतो और सुमित महतो के साथ अपने बड़े भाई मनोरंजन महतो के घर पहुंचा. आपसी विवाद को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी. तीनों ने मिलकर मनोरंजन महतो पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया. जब मनोरंजन की पत्नी शकुंतला महतो अपने पति को बचाने पहुंची, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और घायल कर दिया. दोनों को बेहोशी की हालत में छोड़कर तीनों आरोपी फरार हो गये. होश आने के बाद घायल मनोरंजन महतो को खरसावां स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. मनोज के सिर पर कई टांके लगाये गये हैं. चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है. इस मामले में पीड़ित परिवार ने खरसावां थाना और सरायकेला महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. महिला थाना ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपियों को 2 मार्च तक महिला थाना में उपस्थित होने का कानूनी नोटिस जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >