कुचाई में छोटासेगोई स्कूल के 20 विद्यार्थियों को मिली साइकिल

झारखंड सरकार की उन्नति का पहिया योजना के तहत कुचाई के छोटासेगोई स्कूल में 20 विद्यार्थियों को साइकिल बांटी गई, जिससे उनकी शिक्षा में सुधार होगा।

खरसावां. झारखंड सरकार की उन्नति का पहिया योजना के तहत कुचाई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, छोटासेगोई में सोमवार को 20 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक जोएल ओमंग एवं सहायक शिक्षक तिलक प्रसाद महतो ने विद्यार्थियों को साइकिल सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक जोएल ओमंग ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों का विद्यालय आने-जाने में समय बचेगा, जिससे वे पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकेंगे.

उन्होंने सभी बच्चों से नियमित रूप से विद्यालय आने तथा शिक्षा का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया. सहायक शिक्षक तिलक प्रसाद महतो ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है. सरकार की यह योजना विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनेगी. उन्होंने बच्चों से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने परिवार, समाज और कुचाई का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी. साइकिल मिलने से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा. बच्चों ने सरकार और विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब दूर से विद्यालय आने-जाने में उन्हें काफी सुविधा होगी. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sachindra Dash

Published by: Amleshnandan Sinha

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >