जन्माष्टमी पर गुरुजी और ग्राम प्रधानों होंगे सम्मानित, जानें पूरा शेड्यूल

खरसावां के बुड़ीटोपा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन, शिक्षक दिवस पर होगा विशेष सम्मान समारोह.

खरसावां. खरसावां प्रखंड के ग्राम बुड़ीटोपा (मुस्कुडीह चौक) में यदुवंशी जागृति मंच के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य चार दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम चार से सात सितंबर तक चलेगा, जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. आयोजन की शुरुआत चार सितंबर की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगी. जन्माष्टमी को लेकर क्षेत्र में अभी से ही भक्तिमय माहौल बनने लगा है.

शिक्षकों व प्रधान होंगे सम्मानित

पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर दोपहर तीन बजे एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसमें क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा. इस समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. वहीं, सरायकेला-खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.

पुरी की तपस्विनी महांति और प्रमोद महरा भजन संध्या में बांधेंगे समां

पांच सितंबर की रात आठ बजे से भव्य प्रवचन एवं भजन संध्या का आयोजन होगा. इसमें ओडिशा (पुरी) की प्रसिद्ध प्रवचन व भजन गायिका तपस्विनी महांति और भजन सम्राट प्रमोद महरा अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे. सांस्कृतिक प्रस्तुतियां छह सितंबर की रात भी जारी रहेंगी. वहीं, सात सितंबर को श्रीकृष्ण की प्रतिमा के विधिवत विसर्जन के साथ चार दिवसीय महोत्सव का समापन होगा. आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >