Saraikela News : बंधुगोड़ा में दो गुटों में चाकूबाजी, युवक की गयी जान

कपाली के गौसनगर का रहने वाला था मो शब्बीर,दो गुटों में आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना घटी

चांडिल.चांडिल अनुमंडल के कपाली थाना के बंधुगोड़ा के एक होटल के पास दिनदहाड़े दो गुटों में आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी हो गयी. इसमें एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कपाली गौसनगर फुटबॉल मैदान निवासी मो शब्बीर (23) के रूप में की गयी है.जानकारी के अनुसार बंधुगोड़ा स्थित रामु होटल के पास दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद दोनों गुटों की ओर से जमकर चाकूबाजी की गयी. इसमें मो शब्बीर नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद सभी युवक भाग निकले. सूचना मिलने पर कपाली पुलिस घटनास्थल के पास पहुंची. घायल मो शब्बीर को एमजीएम भेज दिया. यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ है. इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से चाकूबाजी की घटना घटी है. इसमें एक युवक की मौत हो गयी. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी है.

शाम होते ही बार में तब्दील हो जाते हैं होटल व ढाबे

जमशेदपुर से सटे चांडिल के कपाली में शाम ढलते ही होटल व ढाबे बार में तब्दील हो जाता है. युवा नशा करने के बाद एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो जाते हैं. कपाली व चांडिल पुलिस अवैध शराब की बिक्री करने में नाकाम साबित हो रही है. इस कारण कपाली में दिन दहाड़े जानलेवा घटना घट रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >