खूंटपानी: श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के पहल पर बकाया मजदूरी का हुआ भुगतान

खूंटपानी के बड़ा गुंटिया पंचायत में मजदूरों को बकाया मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत पर श्रम विभाग ने कार्रवाई की. जांच के बाद मजदूरों को 63 हजार रुपए से अधिक की राशि का भुगतान कराया गया.

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

खरसावां : खूंटपानी प्रखंड के बड़ा गुंटिया पंचायत में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी की पहल पर मजदूरों के बकाया मजदूरी का भुगतान हुआ. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विकास सिन्हा ने बताया कि खूंटपानी के बारीपी चौक से चेंडेया मौजा तक बन रही सड़क और नाला-पुलिया निर्माण कार्य में न्यूनतम मजदूरी और बकाया भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत मिली थी.

कार्यस्थल पर पहुंचकर की गई जांच

शिकायत मिलने के बाद श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विकास सिन्हा ने कार्यस्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने कुल 63,801 रुपये बकाया मजदूरी होने की जानकारी दी.

विभागीय पहल के बाद मिला भुगतान

श्रम विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई किए जाने के बाद संबंधित प्रबंधक ने शिकायतकर्ता को नकद माध्यम से बकाया मजदूरी राशि का भुगतान कर दिया गया.

श्रमिकों के हितों की रक्षा पर जोर

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विकास सिन्हा ने बताया  कि श्रमिकों के हितों की रक्षा और न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विभाग लगातार सक्रिय है. साथ ही मजदूरों की शिकायतों का जल्दी निष्पादन किया जा रहा है.

से भी पढ़ें: रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर से हटाए गए दुकानदारों के पुनर्वास पर हाईकोर्ट सख्त, दिए निर्देश

इसे भी पढ़ें: गुमला के कामडारा अस्पताल से गायब थीं डॉक्टर, इलाज के अभाव में एंबुलेंस चालक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >