पानी की एक-एक बूंद की कीमत समझा रहा झारखंड का यह गांव

खरसावां के हांसदा गांव में जल अर्पण दिवस मनाया गया। ग्रामीणों ने जल संरक्षण, जल जीवन मिशन और पानी बचाने की शपथ ली। जानिए कार्यक्रम की पूरी जानकारी।

खरसावां | खरसावां की शिमला पंचायत अंतर्गत हांसदा गांव पानी की एक-एक बूंद की कीमत समझा रहा है. ग्रामीणों ने जागरूकता रैली निकालकर जल संरक्षण का संदेश दिया. पानी की हर बूंद बचाना का संकल्प लिया गया. जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण दिवस मनाया गया. इसमें ग्रामीणों ने सुरक्षित पेयजल के उपयोग, पानी की बर्बादी रोकने, जल संरक्षण व जल स्रोतों की सुरक्षा को लेकर सामूहिक रूप से संकल्प लिया. इस दौरान जागरूकता रैली समेत कई गतिविधियों के जरिए ग्रामीणों को पानी के महत्व और इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया.

जल संरक्षण को लेकर ग्रामीणों ने ली शपथ

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सुरक्षित पेयजल के उपयोग और जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई. ग्रामीणों को जल के महत्व की जानकारी देते हुए पानी की बर्बादी रोकने और उपलब्ध जल स्रोतों को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया.

जागरूकता रैली से दिया ‘जल बचाने’ का संदेश

कार्यक्रम के दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गयी. इसके माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. इसके अलावा रक्षा सूत्र बंधन, जल सिंगार और जल वंदना समेत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ. इन गतिविधियों के जरिए जल को जीवन का आधार बताते हुए इसके संरक्षण का संदेश दिया गया.

बेहतर काम करने वालों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर जलापूर्ति योजनाओं के रखरखाव, जल संरक्षण और जनजागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मुखिया/प्रधान, वार्ड सदस्यों और जलसहियाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों से जल संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित रखने की अपील की गयी. मौके पर मुखिया बिशुलाल माझी, ग्राम प्रधान राजेंद्र राय, पीएचइडी के जेई प्रकाश रंजन गुप्ता, कॉडिनेटर जियाउल हक समेत जनप्रतिनिधि, जलसहिया और ग्रामीण शामिल हुए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >