झारखंड के जालियांवाला बाग हत्याकांड की कहानी! पुलिस और आदिवासियों के बीच हुआ था विवाद, मौत की संख्या स्पष्ट नहीं

Kharsawan Golikand: खरसावां के हाट मैदान में 1 जनवरी 1948 को पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद कई लोगों की जान चली गयी थी. लेकिन घटना में कितनी मौतें हुई थी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है.

सरायकेला : देश में आजादी का जश्न खत्म भी नहीं हुआ था कि झारखंड की एक घटना ने फिर से जालियांवाला बाग हत्याकांड की याद दिला दी. ये घटना खरसावां के हाट मैदान में 1 जनवरी 1948 को घटी थी. इस गोलीकांड की प्रमुख वजह खरसावां का उड़ीसा राज्य में विलय का विरोध करना था. इस कारण हजारों आदिवासी मैदान में जमा होकर सरकार के इस फैसला का विरोध कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने निहत्थे आदिवासियों पर गोली चली दी. जिससे कई लोगों की मौत हो गयी.

कितनी मौत हुई इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं

हालांकि इस घटना में कितने लोगों की मौत हुई है इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. प्रभात ख़बर के कार्यकारी संपादक अनुज कुमार सिन्हा की किताब ‘झारखंड आंदोलन के दस्तावेज़ : शोषण, संघर्ष और शहादत’ के नाम से अलग अध्याय. इस अध्याय में वे लिखते हैं कि मारे गए लोगों की संख्या के बारे में बहुत कम दस्तावेज उपलब्ध है. वहीं पूर्व सांसद और महाराजा पीके देव की किताब ‘मेमोयर ऑफ ए बायगॉन एरा’ के मुताबिक इस घटना में दो हज़ार लोग मारे गए थे.’’

झारखंड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्या है पूरा मामला

खरसावां गोलीकांड की घटना के संबंध में कहा जाता है कि 1947 में आजादी के बाद पूरा देश राज्यों के पुर्नगठन के दौर से गुजर रहा था. इस बीच 14-15 दिसंबर को खरसावां व सरायकेला रियासतों का ओड़िशा में विलय का समझौता हो चुका था. जिसका विरोध कोल्हान के हजारों आदिवासी कर रहे थे. आंदोलन का नेतृत्व जयपाल सिंह मुंडा कर रहे थे. ओड़िशा में विलय करने के विरोध में खरसावां हाट मैदान पर एक विशाल जनसभा का आह्वान किया गया था. रैली के मद्देनजर पुलिस बलों की भारी तैनाती की गयी थी. लेकिन रैली के दिन किसी कारणवश जयपाल सिंह मुंडा नहीं पहुंच सके. इस दौरान सभा में शामिल ग्रामीण आदिवासी और पुलिस के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिससे कई लोगों की मौत हो गयी थी. बताया जाता है कि मारे गये लोगों के शवों को खरसंवा हाट मैदान स्थित एक कुंआ में भर कर मिट्टी से पाट दिया गया.

Also Read: झारखंड में जल्द लागू हो सकती है पेसा नियमावली, कैबिनेट में भेजने की चल रही है तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >