खरसावां के तसर किसानों को मिलेंगे बीमारी-मुक्त कीट बीज, केंद्रीय रेशम बोर्ड ने तेज की तैयारियां

बीटीएसएसओ निदेशक डॉ. जी. पुनिथावती ने खरसावां में तसर रेशम बीज उत्पादन और कोकून प्रबंधन की समीक्षा की. किसानों को बीमारी-मुक्त बीज देने पर दिया जोर.

खरसावां : खरसावां के तसर रेशम किसानों को गुणवत्तापूर्ण और बीमारी-मुक्त कीट बीज उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्रीय रेशम बोर्ड ने गतिविधियां तेज कर दी हैं. सेंट्रल सिल्क बोर्ड के बेसिक तसर रेशम कीट बीज संगठन (बीटीएसएसओ), बिलासपुर की निदेशक डॉ. जी. पुनिथावती ने सहायक उद्योग निदेशक (कोल्हान) रवि शंकर प्रसाद के साथ अग्र परियोजना केंद्र खरसावां का दौरा कर बीज उत्पादन और कोकून प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

वैज्ञानिक तरीके से तसर बीज उत्पादन पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान निदेशक ने ग्रेनेज ऑपरेशन्स, कोकून हैंडलिंग, साफ-सफाई और कीटाणु-शोधन की प्रक्रिया को देखा. उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से तसर बीज उत्पादन पर जोर देते हुए कहा - स्थानीय रेशम कीट पालकों को अच्छी गुणवत्ता के बीमारी-मुक्त अंडे (DFLs) उपलब्ध कराने के लिए स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन जरूरी है. ग्रेनेज इकाइयों में नियमित कीटाणु-शोधन, उचित सफाई और बीजों के लिए अनुकूल स्टोरेज व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया.

चाईबासा यूनिट का भी किया निरीक्षण

इसके बाद बीटीएसएसओ बिलासपुर की निदेशक डॉ. जी. पुनिथावती ने रॉ मटीरियल बैंक (RMB), चाईबासा यूनिट का भी निरीक्षण किया. यहां कोकून मैनेजमेंट ऑपरेशन्स, हॉट-एयर स्टिफ्लिंग मशीनरी, कोकून ग्रेडिंग की प्रक्रिया और वैज्ञानिक भंडारण व्यवस्था की समीक्षा की गयी. अधिकारियों को कच्चे तसर उत्पादन में वृद्धि के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने तथा किसानों को तकनीकी सहयोग देने के निर्देश दिये गये.

स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर

निदेशक ने गांवों के अधिक से अधिक लोगों को तसर रेशम उत्पादन से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी जोर दिया. उन्होंने आगामी कार्ययोजना के तहत उत्पादन, गुणवत्ता और प्रसंस्करण व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मौके पर केंद्रीय रेशम बोर्ड के BSMTC, खरसावां के साइंटिस्ट-बी प्रदीप गुलाबराव डुकरे, खरसावां अग्र परियोजना पदाधिकारी नीतीश कुमार, रॉ मटीरियल बैंक (RMB) सहायक सचिव श्री राममोहन प्रमाणिक समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >