JMMSY: हेमंत सोरेन 28 को कोल्हान की महिलाओं को देंगे मंईयां सम्मान योजना की सौगात

JMMSY: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 अगस्त को चंपाई सोरेन की कर्मस्थली गम्हरिया से कोल्हान की महिलाओं को देंगे मंईयां सम्मान योजना की सौगात.

JMMSY: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया के रापचा फुटबॉल मैदान में 28 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण करेंगे. इस कार्यक्रम में सरायकेला के साथ पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के लाभुकों को भी आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने गम्हरिया के रापचा फुटबॉल मैदान का निरीक्षण किया.

झामुमो के प्रतिनिधिमंडल ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

इस दौरान कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, स्टेज निर्माण, हैलीपैड, वाहनों के आवागमन, वाहन पार्किंग आदि के संबंध में बिंदुवार चर्चा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. वहीं दूसरी ओर सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का कोल्हान प्रमंडलीय स्तरीय कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया.

Also Read : Jharkhand Politics: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का जमशेदपुर में जोरदार स्वागत, कहा-बेटी और पोते से मिलने गए थे दिल्ली

Also Read : Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन के सोशल मीडिया ‘एक्स’ से झामुमो गायब, कोल्हान टाइगर ने दिल्ली में कही ये बात

इन लोगों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

निरीक्षण करने वालों में झारखंड आंदोलनकारी सह वरिष्ठ झामुमो नेता वीरसिंह सुरेन, झामुमो सरायकेला के अध्यक्ष-डा. शुभेंदु महतो, चंद्रावती महतो, सागेन पूर्ति, अरुण प्रसद, लालटू महतो, विक्टर सोरेन, राजा सिंह, अजय रजक, सामद अंसार, अंकित सिंह, रानू मंडल, गुरमीत सिंह गिल समेत अन्य शामिल थे.

कोल्हान के विधायक व सांसद करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में कोल्हान प्रमंडल के विधायक व सांसद शिरकत करेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के झामुमो से बगावत के बाद पहली बार कोल्हान में किसी सरकारी कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. इस लिहाज से इस कार्यक्रम को काफी अहम माना जा रहा है.

पहली बार किसी सरकारी कार्यक्रम में नहीं होंगे चंपाई सोरेन

इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पहली बार अपने ही विधानसभा क्षेत्र में होने वाले किसी सरकारी कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरायकेला विस क्षेत्र से विधायक हैं. झामुमो से दूरी बनाने की वजह से चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण नहीं कर पायेंगे. हालांकि वे झारखंड में जारी सियासी ड्रामे के बीच फिर कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंच गए हैं.

कोल्हान झामुमो कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा

राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कोल्हान झामुमो ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटा है. कोल्हान में झामुमो संगठन में राजनीतिक बिखराव के बाद यह कार्यक्रम मूंछ की लड़ाई हो गयी है. तीनों जिला के जिलाध्यक्ष समेत कोल्हान के सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस सम्मान योजना में शामिल हों. ताकि कार्यक्रम सफल हो. इस कार्यक्रम को झामुमो का डैमेज कंट्रोल के रूप में भी देखा जा रहा है.

Also Read

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन नहीं लेंगे संन्यास, बनाएंगे नयी पार्टी, देखें VIDEO

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंचे चंपाई सोरेन, प्रदेश की राजनीति में भूचाल

Jharkhand Politics: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बीजेपी ज्वाइन करने पर झारखंड की सियासत पर क्या पड़ेगा असर?

Jharkhand Politics: BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच पूर्व CM चंपाई सोरन ने कहा-इंतजार कीजिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >