झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ का पुनर्गठन, पंचू मार्डी बने सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष

झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ की सरायकेला इकाई का पुनर्गठन हुआ. पंचू मार्डी को जिला अध्यक्ष और आलोक कुमार को जिला सचिव चुना गया.

सरायकेला : झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ, सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी की बैठक रविवार को सरायकेला स्थित राधे गार्डेन में आयोजित हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का पुनर्गठन कर नई जिला कमेटी का गठन एवं पदाधिकारियों का चयन करना था. बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया. उपस्थित सदस्यों की सहमति से पंचू मार्डी को जिला अध्यक्ष चुना गया, वहीं इंद्रजीत महतो, नयन मणि दास एवं पार्वती हेस्सा को जिला उपाध्यक्ष, आलोक कुमार को जिला सचिव, श्रवण कुमार महतो को संयुक्त सचिव, घनश्याम महतो को जिला कोषाध्यक्ष, निराकर महतो को सह-कोषाध्यक्ष तथा पार्थो राउत को आईटी सेल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई.

जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिलीप कुमार महतो, देवी दयाल सिंह मुंडा एवं हेमंत कुमार महतो का चयन किया गया। प्रभा शंकर मणि तिवारी को संगठन का मुख्य सलाहकार बनाया गया. शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को मिलेगी प्राथमिकता : पंचू मार्डी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष पंचू मार्डी एवं जिला सचिव आलोक कुमार का शिक्षकों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया.इस अवसर पर पंचू मार्डी ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं का समाधान तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.

उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं को प्रशासन एवं सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएगा. जिला सचिव आलोक कुमार ने कहा कि सभी शिक्षकों को एकजुट कर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा तथा शिक्षकों की लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे. बैठक में संगठन के विस्तार, विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं तथा एसएआइआर कार्य में शिक्षकों की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन प्रदेश संयोजक मंगल सिंह बेसरा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव श्रवण कुमार महतो ने किया. बैठक में ये थे मौजूद बैठक में श्रवण कुमार महतो, संतोष कुमार महतो, पंचू मार्डी, नयन मणि दास, सुचांद प्रसाद महतो, पार्वती हेस्सा, जोएल ओमंग, बुधन बाउरी, नानी गोपाल यादव, दिलीप कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratap mishra

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >