शेयर में निवेश के लिए 70 लाख कर्ज लेकर फरार, माता-पिता और दादी ने खाया कीटनाशक, 2 की मौत

Jharkhand News: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल में एक ही परिवार के 3 लोगों ने जहर खा लिया. जहर खाने वाले 2 की मौत हो गई. तीसरे की स्थिति गंभीर है.

Jharkhand News: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल में एक ही परिवार के 3 लोगों ने जहर खा लिया. जहर खाने वाले 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की स्थिति गंभीर है. घटना चांडिल के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मानंद आशियाना का है.

ब्रह्मानंद आशियाना में रहता था परिवार

मंगलवार (2 अक्टूबर) को तामोलिया आशियाना निवासी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, उनकी पत्नी सुनीता श्रीवास्तव और मां कृष्णकांति श्रीवास्तव ने ब्रह्मानंद आशियाना में कीटनाशक खा लिया. आसपास के लोगों ने आनन-फानन में तीनों को नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों महिलाओं की मृत्यु हो गयी, जबकि ज्ञान प्रकाश की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर अंशु ने लिए थे लाखों कर्ज

दरअसल, ज्ञान प्रकाश का पुत्र अंशु श्रीवास्तव ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर अपने परिजनों और दोस्तों से 60 से 70 लाख रुपये लिये थे. ये पैसे उसने यह बोलकर लिये थे कि ब्याज में उन्हें परसेंटेज देगा, लेकिन उसके सारे पैसे शेयर मार्केट में डूब गये.

कर्ज देने वालों ने परिवार पर बनाया दबाव, तो उठाया कदम

इसके बाद कर्जदाताओं ने जब पैसे वापस करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो अंशु शहर से फरार हो गया. उसके माता, पिता और दादी आशियाना में ही रह रहे थे. इस बीच कर्जदाता पैसों के लिए दबाव बढ़ाने लगे. कर्जदाताओं के पैसे वापस करने के लगातार दबाव से परेशान तीनों लोगों ने दुनिया को ही अलविदा कहने का निर्णय लिया.

कीटनाशक खाने से पहले ज्ञान प्रकाश ने बनाया वीडियो

ज्ञान प्रकाश ने कीटनाशक खाने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें वह कबूल कर रहा है कि अपनी मौत के लिए वह खुद जिम्मेदार है. परिवार के किसी व्यक्ति का इसमें कोई हाथ नहीं है. यह परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है.

Also Read

Ranchi news : कृषि ऋण माफी योजना कार्यक्रम में आनेवाले वाहनों का रूट निर्धारित

Jharkhand News: कर्ज लेकर फंस गये श्री बंशीधर नगर के किसान, अब कर रहे दलहन, ज्वार व बाजरे की खेती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >