खरसावां में झारखंड आंदोलनकारी विमल हाईबुरु का लंबी बीमारी के बाद निधन, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

Kharsawan News: झारखंड आंदोलनकारी और खरसावां विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विमल हाईबुरु का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. इससे संबंधित रिपोर्ट नीचे पढ़ें.

खरसावां से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Kharsawan News: 90 के दशक में झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले खरसावां के कुदासिंगी गांव निवासी विमल हाईबुरु (67) का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया. उन्होंने चाईबासा स्थित सदर अस्पताल में अंतिम सांस ली. 

लंबी बीमारी के बाद निधन 

जानकारी के अनुसार विमल हाईबुरु लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज जमशेदपुर और रांची के अस्पतालों में चल रहा था. सोमवार की सुबह अचानक उनकी तबियत खराब हुई. इसके बाद उन्हें चाईबासा के सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

आदिवासी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार

विमल हाईबुरु के शव को उनके पैतृक गांव कुदासिंगी खरसावां लाया गया. इसके बाद आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया. 

विधायक और अन्य ने दी श्रद्धांजलि

विधायक दशरथ गागराई, भाजपा की पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष गीता बलमुचू, मुखिया जोरडीहा सोनामुनी पुरती, मांगी लाल पूरती, अजय सामड़, बासंती गागराई, सुखराम सोय, डेविड कुजूर समेत अन्य लोगों ने विमल हाईबुरु के पार्थिव शरीर पर श्रद्धाजंलि अर्पित की. साथ ही परिजनों से मिल कर शोक संवेदना जताया. विधायक दशरथ गागराई ने विमल हाईबुरु को अग्रणी आंदोलनकारी बताते हुए उनके निधन को बड़ी क्षति बताया. 

झारखंड आंदोलन में भूमिका

इस क्षेत्र में 1985-90 में झारखंड आनंदलन के दौरान विमल हाईबुरु ने प्रमुख भूमिका निभाई थी. उन्हें राज्य सरकार की ओर से झारखंड आंदोलनकारी का प्रमाण पत्र भी मिला है. वह खरसावां विधान सभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके है.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर की लाइफ लाइन सुवर्णरेखा को गंदा कर रहे 9 बड़े नालों का पानी, अधर में लटका 72 करोड़ के एसटीपी का निर्माण 

यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >