झारखंड आंदोलनकारियों का धरना नौवें दिन भी जारी

सरायकेला में झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन भी जारी है। आंदोलनकारियों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया और दामु बानरा को श्रद्धांजलि दी।

आंदोलनकारियों ने सरकार पर उपेक्षा का लगाया आरोप, दामु बानरा को दी श्रद्धांजलि सरायकेला: राज्य निर्माण में योगदान देने वाले झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा. धरना पर बैठे आंदोलनकारी धनपति सरदार ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार आंदोलनकारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है. उन्होंने कहा कि चिन्हित आंदोलनकारियों का धरना प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति गहरे असंतोष का प्रतीक है. सरायकेला-खरसावां को झारखंड आंदोलन का प्रमुख केंद्र बताते हुए उन्होंने कहा कि अलग राज्य इन्हीं आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है. धरना के दौरान आंदोलनकारी दामु बानरा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस अवसर पर राजेश मुंडरी, योगेश्वर बेसरा, तारापद महतो, शीला मालती टुडू सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dheeraj Singh

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >